⚡ ब्रेकिंग News

जिला स्तरीय आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह 11 अप्रैल को, सरगांव में होगा भव्य आयोजन

 जिला स्तरीय आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह 11 अप्रैल को, सरगांव में होगा भव्य आयोजन

मुंगेली। जिले के सरगांव (पथरिया) स्थित केंद्रीय गोंड महासभा मोहभट्टा में 11 अप्रैल 2026, शनिवार को जिला स्तरीय आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में वर-वधु एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।


कार्यक्रम को तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा
प्रथम चरण में शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक देव पूजन, मंडपाच्छादन, तुलसी-माटी एवं हरदी की रस्में निभाई जाएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग तिलक सुभाष परते मुख्य अतिथि रहेंगे तथा अध्यक्षता तिलक विरेंद्र मरावी करेंगे।

द्वितीय चरण में रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक बारात प्रस्थान, परछनी, स्वागत, टीकावन एवं भांवर की रस्में होंगी। इस चरण में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

तृतीय चरण में रात 1:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बेटी विदाई, दूल्हा-दुल्हन सम्मान पत्र एवं सगा विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा। इस चरण के मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम होंगे तथा अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ध्रुव करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही गोंडी सांस्कृतिक “झलक” प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को 5000 रुपये से 750 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस भव्य आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन मुंगेली का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजक केंद्रीय गोंड महासभा पथरिया (सरगांव) ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume