बेमेतरा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ की बैठक संपन्न, नए सदस्यों ने ली सदस्यता

बेमेतरा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ की बैठक संपन्न, नए सदस्यों ने ली सदस्यता

बेमेतरा- सर्व पत्रकार एकता महासंघ के सदस्यता अभियान के अंतर्गत बेमेतरा रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले भर से आए पत्रकार साथियों ने भाग लिया।
इस दौरान संगठन से जुड़ने के इच्छुक नए पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा एवं पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा और एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठन के माध्यम से पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं बेमेतरा जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...