राकेश सिंह ठाकुर
जांजगीर चांम्पा में आज एक अहम पहल की गई, जहां पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जांजगीर चांम्पा में महिला थाना का शुभारंभ किया। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता साफ नजर आई।
कार्यक्रम में उन महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें प्रमाण पत्र और परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिला कमांडो की उपस्थिति रही, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
इस मौके पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कई ऐसे वेब पोर्टल और एप विकसित किए गए हैं, जो ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से निपटने में लोगों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर इन पोर्टल्स का उपयोग कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
कुल मिलाकर, यह पहल महिला सुरक्षा के साथ-साथ साइबर जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment