⚡ ब्रेकिंग News

बेमेतरा जिले में कार्यरत उप निरीक्षक यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक दिनेशचंद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण विदाई।

      


श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मान 

 उप निरीक्षक  यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा ने पुलिस विभाग में लगभग 35 वर्ष 06 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी

-------------------------------------

        बेमेतरा, 31 मार्च 2026: बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक  यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई। 


       पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने उप निरीक्षक  यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक  यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा के ने पुलिस विभाग में लगभग 35 वर्ष 06 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी। इस दौरान जिला राजनांदगांव, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की। 


      पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान उप निरीक्षक  यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक दिनेशचंद शर्मा ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई, सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि उप निरीक्षक यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा दोनों अधिकारी सन 1990 में आरक्षक के पद पर जिला राजनांदगांव में भर्ती हुए थे।


        डीएसपी (मुख्यालय)  राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा  भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला  विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके ने कहा कि उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है। 


     उप निरीक्षक  यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।  


       इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक  प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा सोनल ग्वाला एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि(अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, एवं सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक  दिनेशचंद शर्मा का पूत्र  अवनिश शर्मा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, एएसपी रीडर महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह, पेखन सिंह, नवनीत दुबे, अनिल तिवारी, खोमलाल साहू, दीनानाथ यादव,ताम्रध्वज देशमुख,  आरक्षक मनीष देवांगन, गेल्विन साहू, वासुदेव साहू, अमरदीप लहरे, दीपक साहू, जितेन्द्र नेताम, भारत साहू, बिरेन्द्र चंद्राकर, विश्राम साहू, धमेन्द्र साहू, गेंदलाल चतुर्वेदी, यागेश्वर वर्मा, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, अखिलेश क्षत्री, अर्जुन चंद्राकर, अमित यादव, महिला आरक्षक भरती राजपूत, द्रोपति ठाकुर, प्रियंका सिंह, राही यादव सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume