⚡ ब्रेकिंग News

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहें है समस्त क्षेत्रवासियोंको सादर आमंत्रित


श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहें है 

सोनपुरी /नवागढ़धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण में ग्राम सोनपुरी अड़बंधा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 03 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वाचन एवं प्रवचन किया जाएगा।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री भूषण उपाध्याय (मुंगेली ) वाले, कथा परायण व्यास पं.श्री राहुलकृष्ण शास्त्री (नवागढ़ वाले) द्वारा किया जाएगा। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक पारायण एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन रखा गया है।

आयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस 03 अप्रैल को शोभायात्रा एवं वैदिक पूजन के साथ शुभारंभ होगा। इसके पश्चात 04 अप्रैल को शुकदेव जन्म, 05 अप्रैल को ध्रुव चरित्र, 06 अप्रैल को प्रह्लाद चरित्र, 07 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 08 अप्रैल को श्रीकृष्ण-रखमणी विवाह, 09 अप्रैल को श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र, 10 अप्रैल को परीक्षित मोक्ष एवं 11 अप्रैल को गीता, तुलसी विवाह व हवन के साथ समापन किया जाएगा।

यह आयोजन भगवान श्री बांके बिहारी जी की कृपा एवं परिवारजनों के आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने के लिए आमंत्रित की गई है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 07 अप्रैल को विशेष रूप से जन्मोत्सव एवं भंडारे का आयोजन भी रखा गया है
जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

पुरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume