रिपोर्टर-सचिन सिंह, बीजापुर।बीजापुर जिला बीजापुर के दक्षिण क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया।विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। स्थिति को देखते हुए जवान को बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और माओवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही
बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन के दौरान आईईडी विस्फोट, एसटीएफ का जवान घायल
जन चिंगारी न्यूज नेटवर्क
0

Post a Comment