बताया जा रहा है कि हिंन्छापुर से पत्थर खाली करके लौट रहा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर सीधे खेत में पलट गया।
हादसा इतना भयावह था कि…ट्रैक्टर में सवार सभी 4 लोग उसके नीचे दब गए। इंजन के नीचे फंसे लोगों की चीख-पुकार से आसपास का इलाका गूंज उठा। JCB और स्थानीय लोगों ने तुरंत जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को हटाया और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भेज दिया गया है।
बड़ा सवाल — कब रुकेगी लापरवाही?
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही कितनी घातक साबित हो सकती है। आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे?
प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की मांग उठने लगी है।
Post a Comment