⚡ ब्रेकिंग News

आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।


 आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन

  राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।


               आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में  आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर एक भव्य एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) के कुशल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति  चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। आईजी महोदय ने उनके कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुए उनके कार्यशैली को मार्गदर्शित करते हुये आज युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


अनुकरणीय सेवा सफर और उपलब्धियां-

श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.)का कार्यकाल उपलब्धियों और अनुशासन की मिसाल रहा है-

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यकाल- 23.04.2025 से 08.05.2026 तक जिला एसपी के रूप में उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

▪️ अनुभव इससे पूर्व उन्होंने धमतरी और कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवाएं दी हैं।

▪️ विशेषज्ञता वार्ष्णेय को साइबर अपराधों के गहरे ज्ञान और सामुदायिक पुलिसिंग (समाज सेवा) के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।


        आईजी गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा आंजनेय वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि पुलिस विभाग में अनुशासन की एक नई मिसाल पेश की है। साइबर अपराधों पर उनकी पकड़ और समाज के प्रति उनका सेवाभाव विभाग के लिए एक बड़ी संपत्ति है।    

     वार्ष्णेय (भा.पु.से.) ने इस अवसर पर अपने प्रति दिए गए सम्मान के लिए आईजीपी गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए, अपने पुलिस विभाग के कार्यकाल का अनुभव साझा किए, इसी क्रम में राज्य से स्थानांतरण होने के बाद भी पुलिस विभाग के द्वारा कोई सहायता मांगे जाने पर हमेशा स्वयं को उपलब्ध रहना बताया।    

         इस विदाई समारोह में रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक के साथ विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा  उप पुलिस अधीक्षक पुमनि. कार्यालय बिलासुपर रेंज के द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume