⚡ ब्रेकिंग News

जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, गंभीर मरीजों को मिला रहा नया जीवन


 विशेष लेख

जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल

गंभीर मरीजों को मिला रहा नया जीवन

मुंगेली 20 अप्रैल 2026//  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम नांदल निवासी 52 वर्षीय संतोष कुमार साहू, जो किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित थे और पिछले दो महीनों से चलने में असमर्थ थे, उन्हें जिला अस्पताल में सफल उपचार से राहत मिली। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया और उनकी विस्तृत जांच के लिए सिर का सीटी स्कैन कराया गया। समय पर जांच और उपचार के चलते मरीज की स्थिति में सुधार आया, जिससे उन्हें नई उम्मीद मिली।

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जिला अस्पताल में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती (आईपीडी) मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। वहीं, बाह्य रोगी (ओपीडी) के रूप में आने वाले मरीजों के लिए भी निर्धारित शुल्क पर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को समय पर सटीक उपचार मिल रहा है और उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता भी कम हो रही है। डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाएं और चिकित्सकों की तत्परता गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume