⚡ ब्रेकिंग News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन


 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के योगदान को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

बाबा साहेब ने सभी नागरिकों को दिया मौलिक और समान अधिकार : डिप्टी सीएम अरुण साव

"मोदी सरकार बाबा साहेब के विचारों को बढ़ा रही आगे, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा अधिकार"

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर के जेल चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  साव ने डॉ अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर  कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब जी की जयंती को अपने प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि, उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 साव ने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 19 और 21 के माध्यम से नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं। वहीं अनुच्छेद 14 और 16 में धर्म, जाति, लिंग और रंग के आधार पर बिना भेदभाव सभी को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समरस समाज की परिकल्पना की थी, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने 1942 में दलित महिलाओं के सम्मेलन में स्पष्ट कहा था कि किसी भी समाज की प्रगति का आंकलन  महिलाओं की स्थिति से किया जाना चाहिए। नारी शक्ति की उन्नति के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसी सोच के साथ आज महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान नारी सशक्तिकरण का एक माध्यम बना। और इन 11 सालों में नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

 साव ने कहा कि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार लेकर आने वाली है। ये साबित करता है कि, डॉ अंबेडकर के विचारों को जमीन पर लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। डॉ अंबेडकर को भाजपा ने जितना सम्मान दिया, उतना किसी सरकारों ने नहीं किया है। 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू जी ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जयंती कार्यक्रम अवसर पर बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पूर्व महापौर  किशोर राय जी, स्नेहलता शर्मा जी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी जी,  राजेश सिंह जी,  सुमित तिवारी जी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume