⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम करही में खुला नि:शुल्क प्याऊ घर, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत



 ग्राम करही में खुला नि:शुल्क प्याऊ घर, भीषण गर्मी में राहगीरों को
मिलेगी राहत

साहू समाज के अध्यक्ष पुहूप साहू ने किया शुभारंभ, सामाजिक सेवा की पहल बनी मिसाल

मुंगेली---  भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिलेभर में आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम करही स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के समीप एक नि:शुल्क पानी प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ साहू समाज के अध्यक्ष पुहूप राम साहू ने रिबन काटकर किया।

    कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पुहूप राम साहू ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में राहगीरों और आमजन को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल लोगों को राहत देती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से इस प्रकार के कार्यों में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर श्री राम भक्त सेवा के अध्यक्ष दिनेश साहू उर्फ़ बल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नि:शुल्क पानी प्याऊ घर पिछले दो वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा है और हर वर्ष गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य से उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव होता है और यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के पास होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, कर्मचारी एवं अन्य लोग आते-जाते हैं, जिन्हें इस प्याऊ घर से सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से तेज धूप और लू के दौरान यह व्यवस्था लोगों के लिए राहत का बड़ा साधन बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में तापमान में लगातार वृद्धि होती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है। ऐसे समय में इस प्रकार के नि:शुल्क प्याऊ घर लोगों को राहत देने के साथ-साथ समाज में सेवा भावना का संदेश भी देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ लें और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहें, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume