⚡ ब्रेकिंग News

आरटीई के तहत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में नर्सरी प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 


आरटीई के तहत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में नर्सरी प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित


बेमेतरा 02 अप्रैल 2026:- विकासखंड बेमेतरा अंतर्गत ग्राम जांता स्थित डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत एंट्री क्लास (नर्सरी) में प्रवेश हेतु पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभिभावक 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन को मान्य नहीं किया जाएगा।


प्रवेश के लिए आवश्यक अर्हताओं के अनुसार आवेदक का विकासखंड बेमेतरा का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा विद्यार्थी का आधार पंजीयन होना जरूरी है। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में बच्चे की आयु न्यूनतम 3 वर्ष पूर्ण और अधिकतम 4 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा तय नियमों के अनुसार ही संपन्न की जाएगी।


आवेदन करते समय अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार पंजीयन, दुर्बल या वंचित समूह से संबंधित प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि बच्चों को आरटीई के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume