⚡ ब्रेकिंग News

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने 90 परिवारों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल


  मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने 90 परिवारों                                 को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल

 करीब 13.50 लाख रुपये के मोबाइल पाकर खिले नागरिकों के चेहरे, साइबर सेल की रही विशेष भूमिका

 गुम हुये मोबाइल को पाकर मोबाइलधारकों के चेहरे मे आई खुशिंया, मुंगेली पुलिस का किए आभार व्यक्त

        मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला पुलिस ने "गुम मोबाइल खोज अभियान" के तहत एक बड़ी सफलता अर्जित की है। मुंगेली पुलिस ने विभिन्न स्थानों में रिकवर किए गए 90 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग 13,50,000/- रुपये) को उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपकर अनूठी सौगात दी है।



CEIR पोर्टल और तकनीकी दक्षता का संगम


जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थानों की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस किया। कड़ी मशक्कत के बाद, टीम ने न केवल मुंगेली जिले बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी इन मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता प्राप्त की।


साइबर सेल की सराहनीय भूमिका


इस पूरी रिकवरी प्रक्रिया में साइबर सेल प्रभारी उप निरी. सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और उनकी टीम तथा जिले के समस्त सीसीटीएनएस स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। टीम ने आईएमईआई (IMEI) ट्रैकिंग और सर्विलांस के माध्यम से इन मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर गुम मोबाइलों को रिकवर किया गया है।


खुशियों की वापसी :-


आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को साइबर सेल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के द्वारा मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदकों/मोबाइलथारकों के चेहरे खिल उठे। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा, उन्होंने मुंगेली पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए एसएसपी श्री भोजराम पटेल का हृदय से आभार व्यक्त किया।


जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश :-


इस अवसर पर मुंगेली पुलिस ने आम जनता से अपील की - 


मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।


स्वयं ceir-gov-in पोर्टल पर जाकर अपने गुम मोबाइल की जानकारी अपलोड करें ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके।


सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते समय हमेशा पक्का बिल मांगें, बिना बिल के मोबाइल चोरी का हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume