⚡ ब्रेकिंग News

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 13 अप्रैल को


नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 13 अप्रैल को

दावा-आपत्ति 20 अप्रैल तक, 24 अप्रैल तक नाम जुड़वाने का अवसर

मुंगेली, 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुन्दन कुमार द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित अर्हता तिथि 01 अप्रैल 2026 के आधार पर तैयार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक संबंधित रिक्त पदों के लिए तैयार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी दावा-आपत्तियां निर्धारित प्रपत्रों में स्वीकार की जाएंगी। जिन मतदाताओं का नाम प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में नाम दर्ज है, वे फॉर्म-क 1 के माध्यम से स्थानीय निर्वाचन की निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने बताया कि रिक्त पदों में नगर पंचायत सरगांव वार्ड क्रमांक 7 (पार्षद) सहित जिले के लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया जनपद पंचायत क्षेत्रों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद शामिल हैं। लोरमी विकासखंड अंतर्गत बिजराकछार, बोईरहा, गातापार, कोसाबाड़ी, कारीडोंगरी, हरदीबांध सहित कई ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार मुंगेली विकासखंड अंतर्गत हेड़सपुर, नागोपहरी और बिरगहनी तथा पथरिया विकासखंड अंतर्गत बदरा ब., सिलतरा, बावली, सांवा, बिरकोनी, कुकुसदा, बगबुड़वा ग्राम पंचायतों के रिक्त पद भी शामिल हैं।

     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उप निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume