बीजापुर: इंद्रावती उसपरी झिल्ली घाट पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, नाव हादसे में लापता ग्रामीणों के परिजनों से की

 

रिपोर्टर सचिन सिँह बीजापुर।भैरमगढ़ क्षेत्र के इंद्रावती नदी अंतर्गत उसपरी झिल्ली घाट पर नाव पलटने की घटना के बाद हालात का जायजा लेने विधायक विक्रम मंडावी बुधवार को मौके पर पहुंचे। बीते दिन नदी पार करते समय नाव पलटने से चार ग्रामीणों के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है।विधायक विक्रम मंडावी ने घाट पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बचाव कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। इसके बाद वे लापता ग्रामीणों के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि मंगलवार को भैरमगढ़ इलाके से कुछ ग्रामीण बाजार से खरीदारी कर नाव के माध्यम से नदी पार कर अपने गांव लौट रहे थे। नाव में कुल 6 लोग सवार थे, इसी दौरान इंद्रावती नदी के तेज बहाव में नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार लोग नदी में बह गए। बाद में जानकारी सामने आई कि लापता चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य — पति, पत्नी और उनके दो बच्चे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ा होने, तेज बहाव और बीहड़ इलाके के कारण बचाव कार्यों में कठिनाइयां सामने आ रही हैं। इसके बावजूद एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

विधायक विक्रम मंडावी ने इस दौरान कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इंद्रावती नदी पर सुरक्षित यातायात और नाव संचालन को लेकर प्रशासन को स्थायी और ठोस व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि वे शासन-प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।घाट पर विधायक की मौजूदगी से परिजनों को कुछ हद तक सांत्वना मिली है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे हुए हैं और रेस्क्यू टीम के प्रयासों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही लापता ग्रामीणों के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...